फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस आस्था की राजनीति कर रही : चंदेल

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा जिला अध्यक्ष बोले, आरोपों की निष्पक्ष जांच हो .
विज्ञापन

पूरे मंदिर आंदोलन को कटघरे में खड़ा करना उचित नहीं


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल ने राम मंदिर के चढ़ावे और दान के मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर जैसे आस्था के विषय पर राजनीति करना कांग्रेस की पुरानी प्रवृत्ति रही है और इस तरह के प्रदर्शन करोड़ों रामभक्तों की भावनाओं को आहत करते हैं।
कृष्ण लाल चंदेल ने जारी बयान में कहा कि भगवान श्रीराम भारत की संस्कृति, सभ्यता और राष्ट्रीय चेतना के प्रतीक हैं। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण देशभर के श्रद्धालुओं के स्वैच्छिक सहयोग और समर्पण से हुआ है। ऐसे पवित्र विषय को राजनीतिक विवाद का हिस्सा बनाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति या संस्था पर कोई आरोप हैं तो उनकी निष्पक्ष और कानूनी जांच होनी चाहिए तथा दोषी पाए जाने पर कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा कानून के शासन में विश्वास रखती है, लेकिन जांच पूरी होने से पहले पूरे राम मंदिर आंदोलन और मंदिर व्यवस्था पर सवाल उठाना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस को धार्मिक आस्था के विषयों पर राजनीति करने के बजाय जनता से जुड़े वास्तविक मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन केवल राजनीतिक सुर्खियां बटोरने का प्रयास है। चंदेल ने कहा कि भाजपा सनातन संस्कृति, राष्ट्रहित और करोड़ों रामभक्तों की आस्था के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कांग्रेस से जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक भूमिका निभाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें