फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस छल-कपट की राजनीति करने में माहिर : कटवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
- सवा साल तक कांग्रेस सरकार ने एक भी गारंटी पूरी नहीं की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि कांग्रेस छल-कपट की राजनीति करने में माहिर है। 2022 के विधानसभा चुनाव में भी उसने झूठी गारंटियों से लोगों को गुमराह करके सत्ता हासिल की थी। सवा साल तक कांग्रेस सरकार ने एक भी गारंटी पूरी नहीं की। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार ने बजट का प्रावधान किए बगैर महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये देने का शिगूफा फिर से छोड़ दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता आचार संहिता में भी इस झूठी योजना के फाॅर्म बांटकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। जनता कांग्रेस की रग-रग को बखूबी पहचान चुकी है। चुनाव में कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ेगी। विकसित भारत संकल्प पदयात्रा के तहत शुक्रवार को दसलेहड़ा पंचायत के झमराड़ियां, गोचर और दसलेहड़ा वार्डों में आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए जीतराम कटवाल ने कहा कि भाजपा ने हमेशा जनहित में कार्य किया है। पिछले 10 वर्ष में मोदी सरकार ने उज्ज्वला, जनधन, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन तथा गरीब कल्याण जैसी कई अन्य जनहितैषी योजनाओं को अमलीजामा पहनाया है। केंद्र सरकार गरीबों को वर्ष 2027 तक मुफ्त राशन देने का काम भी कर रही है। महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण का प्रावधान करके नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक और कारगर कदम उठाया गया है। यही वजह है कि लोकसभा में भाजपा 2 सीटों से 303 सीटों तक पहुंच गई। इस चुनाव में वह सहयोगी दलों के साथ 400 सीटों का आंकड़ा पार करने जा रही है। कहा कि महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों के विकास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष फोकस है। इन वर्गों को ध्यान में रखकर उन्होंने कई योजनाएं चलाई हैं, ताकि आत्मनिर्भर बनने के साथ ही वे आर्थिक रूप से समृद्ध भी हो सकें। झंडूता की जनता इस चुनाव में भाजपा को कम से कम 30 हजार वोटों की बढ़त देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में योगदान देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें