फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: झंडूता में कांग्रेस की विकास पर चर्चा बैठक, योजनाओं की दी जानकारी

Sun, 02 Nov 2025 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
झंडूता में विकास पर चर्चा बैठक में मौजूद कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता। स्रोत: कांग्रेस
विज्ञापन
युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ई-टैक्सी, स्टार्टअप योजना बनीं मील का पत्थर
विज्ञापन

झंडूता में सड़क, पानी, बिजली सहित हर क्षेत्र में हो रहा समान रूप से विकास : विवेक

संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता कांग्रेस की विकास पर चर्चा बैठक रविवार को बरनोट रेस्ट हाउस में हुई। झंडूता कांग्रेस नेता विवेक कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

प्रभारी कमल राव ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने विकास को नई दिशा दी है। झंडूता क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम हुए हैं। कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने स्टार्टअप और राजीव गांधी ई-टैक्सी योजना जैसी पहल शुरू की हैं, जो युवाओं के लिए रोजगार का सशक्त माध्यम बन रही हैं। सरकार की प्राथमिकता हर वर्ग तक विकास पहुंचाना है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें। विवेक कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से झंडूता विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। सड़कों की स्थिति में सुधार किया जा रहा है, बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया गया है और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन तत्परता से कार्य कर रहा है। बैठक में कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें