फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: झंडूता में कांग्रेस जिला परिषद चुनाव पर किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
उम्मीदवार चयन को लेकर कार्यकर्ताओं की जानी राय, जल्द घोषित होंगे प्रत्याशी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी झंडूता की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को झंडूता में हुई, जिसमें आगामी जिला परिषद चुनाव को लेकर गहन मंथन किया गया। बैठक में उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संगठनात्मक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी।
विज्ञापन


बैठक के दौरान जिला परिषद उम्मीदवारों के चयन को लेकर कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए गए। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों के संभावित उम्मीदवारों के नाम सुझाते हुए पार्टी नेतृत्व के सामने स्थानीय समीकरण और जीत की संभावनाओं पर भी चर्चा की। इसके साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और चुनाव में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तैयार करने पर भी विचार-विमर्श किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी झंडूता के अध्यक्ष विजय कौशल ने बताया कि बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर विस्तार से चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व जल्द ही जिला परिषद के प्रत्याशियों की घोषणा करेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और उम्मीदवार चयन में कार्यकर्ताओं की राय को प्राथमिकता दी जाएगी। बैठक में आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह भी देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें