बिलासपुर में करलोटी पंचायत के गालियां गांव में कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व खाद्य आपूर्ति मं
-बोले, मंत्री की चुपी समझ से परे, विकास कराने में असफल
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। भाजपा सरकार ने कपाहड़ा-करलोटी में पीडल्यूडी का सब-डिविजन और आईपीएच का सेक्शन खोला। इन कार्यालयों में अधिकारियों व स्टाफ भी बैठ गया था, लेकिन कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही इन कार्यालयों को बंद कर दिया। यह बात पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने करलोटी पंचायत के गालियां गांव में हुए कार्यक्रम में कही।
संबोधित करते हुए राजेंद्र गर्ग ने कहा कि इन कार्यालयों से संबंधित कार्य करवाने के लिए लोगों को अब भराड़ी जाना पड़ रहा है। इससे उनका समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। कांग्रेस सरकार ने सवा दो साल में लोगों की सुविधाएं छिनने का ही कार्य किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक और मंत्री क्षेत्र के नोटिफाई और बंद किए गये कार्यालयों को नोटिफाई कराने में असफल रहे हैं। इस मामले में मंत्री की चुप्पी समझ से परे है। मंत्री घुमारवीं के हकों की आवाज उठाने में असफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि करलोटी से गालियां सड़क की हालत खस्ता बनी हुई है। कांग्रेस सरकार के कुशासन से लोग तंग आ चुके हैं और भाजपा की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। विकास कार्य पूरी तरह ठप हैं और जनता को झूठे वादे कर गुमराह किया जा रहा है। इस मौके पर उधो राम शास्त्री, सुरेश पटियाल, सरवन धीमान, भंडारी राम, जितेंद्र धीमान, यशवंत सिंह, सुभाष और राकेश शर्मा सहित लोग उपस्थित रहे।