फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

विज्ञापन
बिलासपुर में महंगाई के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। कांग्रेस ने लगातार बढ़ रही महंगाई और किसानों के समर्थन में पदयात्रा निकाली। धरना देकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। कहा कि केंद्र सरकार ने जो नए कृषि कानून बनाए हैं, वे किसान हितैषी नहीं हैं। इसी दौरान लगातार बढ़ रही पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस सिलिंडरों की कीमतों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पूर्व सीपीएस राजेश धर्माणी के नेतृत्व में घुमाणी चौक से भगेड़ तक पदयात्रा निकाली गई। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अंजना धीमान और बिलासपुर के कांग्रेस प्रभारी आईडी लखनपाल विशेष तौर पर मौजूद रहे। लखनपाल ने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों की हितैषी होने का ढोंग करती है। असलियत यह है कि सरकार किसान और गरीब विरोधी है। किसानों को दो हजार रुपये का प्रलोभन देकर सरकार उनकी जमीनें बड़े-बड़े उद्योगपतियों के हाथों में दे देना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी है। लगातार बढ़ रही महंगाई के कारण आम लोगों का घर का बजट गड़बड़ा गया है। इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक राजेश धर्माणी, बिलासपुर के प्रभारी आईडी लखनपाल, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर सहित कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें