फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कंप्यूटर शिक्षकों का अभी तक नहीं मिला अगस्त का वेतन

Fri, 12 Sep 2025 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन न मिलने से शिक्षकों में सरकार के प्रति रोष
विज्ञापन

बोले, अन्य कर्मचारियों की तरह समय पर मिले वेतन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। प्रदेश के स्कूलों में विद्यार्थियों को कंप्यूटर जैसी अत्याधुनिक शिक्षा देने वाले शिक्षक स्वयं वेतन के लिए तरस रहे हैं। स्थिति यह है कि सितंबर की 12 तारीख बीत जाने के बावजूद अब तक अगस्त का वेतन प्राप्त नहीं हो पाया है। इससे कंप्यूटर शिक्षकों में सरकार के प्रति रोष है।
विज्ञापन

कंप्यूटर शिक्षकों में विपिन कुमार, देशराज, राजकुमार, दिनेश कुमार और पंकज कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने इसे चिंताजनक विषय बताते हुए सरकार की नाकामी करार दिया है। प्रदेश में 1326 कंप्यूटर शिक्षक हैं, जिन्हें वेतन नहीं मिला है। उनका कहना है कि सरकार को इस बात की सुध तक नहीं है कि उनके शिक्षक वर्ग को समय पर वेतन तक नहीं मिल पा रहा है। शिक्षकों का आरोप है कि सत्ता में आने से पहले नेताओं ने बड़े-बड़े वादे किए होते हैं, लेकिन सत्ता हासिल करने के बाद कर्मचारियों की मूलभूत जरूरत वेतन तक भुला दी जाती है। शिक्षकों ने मांग की है कि उन्हें भी हर माह उसी तर्ज पर वेतन दिया जाए जैसे बाकी कर्मचारियों व स्वयं सरकार के नुमाइंदों को समय पर मिलता है। कंप्यूटर शिक्षकों ने बताया कि उनके मानदेय पर ही उनके परिवार का पालन पोषण होता है। सरकार उनसे इस प्रकार का सौतेला व्यवहार करेगी तो आने वाले समय में इसके गंभीर परिणाम होंगे। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे अपनी आवाज उठाने के लिए मजबूर होंगे। अपने हकों को लेने के लिए प्रदेश के कंप्यूटर शिक्षक सड़कों पर आने से भी पीछे नहीं हटेंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें