फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: छात्राओं के लिए घुमारवीं कॉलेज में शुरू हुआ कॉमन रूम

Thu, 17 Jul 2025 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं कॉलेज में कॉमन रूम के शुभारंभ पर मौजूद शिक्षक व विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
एक लाख रुपये की लागत से तैयार हुआ कमरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं कॉलेज में छात्राओं की सुविधा और मानसिक सशक्तीकरण को दृष्टिगत रखते हुए छात्रा कॉमन रूम का नवीनीकरण पूर्ण कर उसका शुभारंभ किया गया। करीब एक लाख रुपये की लागत से इस कमरे को तैयार किया गया है।
विज्ञापन

इस आधुनिक कॉमन रूम में दीवारों की मरम्मत, पेंट, बिजली व्यवस्था, आरामदायक फर्नीचर, पीवीसी मैट, परदे, फस्ट एड किट और बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है। कॉमन रूम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश राणा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा यह केवल विश्राम का स्थान नहीं, बल्कि छात्राओं के संवाद, आत्मविश्वास और मानसिक ऊर्जा का केंद्र बनेगा। उन्होंने इस पहल को छात्राओं के समग्र विकास के लिए एक सकारात्मक कदम बताया। कॉमन रूम के नवीनीकरण का कार्य महिला विकास समन्वयक डॉ. मनोरमा के दिशा-निर्देशन में पूर्ण हुआ, जिसमें प्रो. विक्रम कपिल का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर महिला विकास प्रकोष्ठ की सदस्य डॉ. अंजना, प्रो. ज्योत्सना, डॉ. हंसा, प्रो. ज्योति बरवाल सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें