फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभक्ति के तरानों से मोहा मन

विज्ञापन
बिलासपुर कॉलेज में आयोजित पारितोषिक वितरण समारोह में समूहगान प्रस्तुत करते विद्यार्थी। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ।
विज्ञापन

प्राचार्य नीना वासुदेवा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर कॉलेज की उपलब्धियां गिनाईं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने तेरी मिट्टी में मिल जावां... देशभक्ति गीत पर प्रस्तुति दी। गीत के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देकर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 369 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इससे पहले विधायक ने तीन करोड़ से बनने वाले शहरी आजीविका केंद्र का शिलान्यास किया। इसके उपरांत 5 लाख की लागत से बने अंब्रेला शेड का उद्घाटन और खेल मैदान के विस्तारीकरण का शिलान्यास किया।
विधायक सुभाष ठाकुर ने कहा कि शिक्षा बच्चों का सर्वांगीण विकास कर अच्छा नागरिक बनाने में अपनी बेहतरीन भूमिका निभाती है। कहा कि महाविद्यालय में एक ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। महाविद्यालय प्रशासन को भूमि चयनित करने के निर्देश दिए गए हैं। 10 करोड़ की लागत से मॉडल लाइब्रेरी तैयार की जाएगी। इस अवसर पर जिला महामंत्री आशीष ढिल्लो, मंडल महामंत्री पवन ठाकुर, नगर परिषद के उपाध्यक्ष कमल गौतम, शहरी इकाई अध्यक्ष मदन राणा, पार्षद संतोष जोशी, नीतू मिश्रा, नरेश कुमारी, पंचायतीराज प्रकोष्ठ बलदेव ठाकुर, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष विनोद ठाकुर, एसडीओ दुनी चंद, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी रवि शंकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें