- घुमारवीं कॉलेज में एनएसयूआई ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं कॉलेज में विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर एनएसयूआई घुमारवीं इकाई ने वीरवार को प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्राचार्य को समस्याओं से अवगत कराया और शीघ्र इन्हें हल करने की मांग की।
ज्ञापन में उन्होंने बताया कि कॉलेज में स्वच्छ पीने के पानी की समस्या बहुत दिनों से चली आ रही है। छात्रों को स्वच्छ पानी पीने को नहीं मिल पा रहा है। कॉलेज परिसर में शौचालय की हालत खराब है, कोई इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। यहां पर इतनी गंदगी फैली हुई है कि विद्यार्थी बीमार पड़ सकते हैं। एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को भी रंग किए जाने की भी मांग की। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अभिषेक भारद्वाज ने बताया की विद्यार्थियों से संबंधी कोई भी समस्या हो तो एनएसयूआई हमेशा खड़ी रहती है। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से मांग की कि इस मुद्दों पर ध्यान देकर शीघ्र इनका समाधान किया किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इस मौके नितिन चड्ढा, शिवांश, अखि, शिवांश, रितेश, आदर्श, कार्तिक, करण, बादल और सुशांत मौजूद रहे।