फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं और झंडूता में कल करोड़ों की सौगात देंगे सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
-देश के पहले सबसे लंबे सिंगल केंटिलिवर बागछाल पुल का करेंगे लोकार्पण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता(बिलासपुर)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 16 मार्च को बिलासपुर के अपने एक दिन के दौरे के दौरान झंडूता और घुमारवीं विधानसभा में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह जिले को करोड़ों की सौगात भी देंगे। सीएम देश के पहले सबसे लंबे सिंगल केंटिलिवर 185 मीटर और 330 मीटर लंबे बागछाल पुल का शुभारंभ करेंगे।
सीएम झंडूता में अकेले लोक निर्माण विभाग निर्मित 70 करोड़ रुपये से बने महत्वकांक्षी बागछाल पुल के लोकार्पण के बाद करीब डेढ़ करोड़ से बने उप तहसील कार्यालय कलोल के बहुमंजिला इमारत, करीब चार करोड़ से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऋषिकेश के बहुमंजिला इमारत, करीब तीन करोड़ से बने बहुतकनीकी कॉलेज कलोल (बकैन) की बहुमंजिला इमारत का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री 58 करोड़ की बागछाल से कलोल सुधारीकरण सड़क का भूमि पूजन, बरोहा से कोहिना, मरोतन से धनी, जड़डू से बड़गांव गलू, बुहाड़ से मल्होट,भल्लू से बलघाड़, पनोल से हड़सर विजयपुर राहियां, सुनहानी से तुंगड़ी से सेर चौक, ढोलग से चक्कनाड की एक अरब से ज्यादा लागत से बनने वाली सड़कों के शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा जल शक्ति विभाग मंडल झंडूता की 19 करोड़ की काहरवीं-नाला उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण, बलड़ा सुन्हाणी की डेढ़ करोड़ ,री रडोह, टिहरी, बकैन की दो करोड़ रुपये की सिंचाई योजनाओं की नींव भी रखेंगे। काहरवीं नाला की उठाऊ पेयजल योजना झंडूता विधानसभा क्षेत्र की 12 ग्राम पंचायतों के 40 गांवों की करीब 25 हजार आबादी के लिए 40 छोटे बड़े टैंकों से लोगों की प्यास बुझाने में मील पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पहला मौका है कि जब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ठाकुर कांग्रेस सरकार बनने के बाद पहली बार झंडूता पहुंचेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव विवेक कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं घुमारवीं कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजीव शर्मा ने कहा कि घुमारवीं में भी कई लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें