फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम 27 को करेंगे स्वारघाट बस अड्डे का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। नवनिर्मित स्वारघाट बस अड्डे का उद्घाटन 27 मार्च को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पंजाब-हिमाचल की सीमा पर गरामौड़ा में नवनिर्मित स्वर्णिम हिमाचल प्रवेश द्वार और नवनिर्मित स्वारघाट बस अड्डे का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा अन्य परियोजनाओं को भी जनता को समर्पित करेंगे। बुधवार को जिलाधीश रोहित जम्वाल, एएसपी अमित शर्मा, एसडीएम स्वारघाट सुभाष गौतम, तहसीलदार स्वारघाट, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण व अधिशाषी अभियंता, एचआरटीसी हमीरपुर के मंडलीय प्रबंधक अवतार सिंह ने बस अड्डे सहित अन्य परियोजनाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें