फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम का दूसरा घुमारवीं दौरा, नहीं हुई दो साल पहले की गई घोषणाएं पूरीं

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में लगभग दो साल के बाद दूसरी बार मुख्यमंत्री दौरे पर आ रहे हैं। सीएम 182 करोड़ 61 लाख रुपये के शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

बेशक मुख्यमंत्री का घुमारवीं क्षेत्र का यह दूसरा एक दिवसीय दौरा है लेकिन पहले दौरे के दौरान की गईं घोषणाएं अभी तक पूरी नहीं हुई हैं। पहले दौरे की पहली घोषणाओं में सबसे प्रमुख मिनी सचिवालय का शिलान्यास ही लगभग दो साल बाद हो रहा है तो इसका कार्य कब आरंभ होगा, यह भी सोचने योग्य प्रश्न है। सरकार का आधे से ज्यादा समय बीत गया है। मंत्री गर्ग को इन सभी घोषणाओं को धरातल पर उतारना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। विपक्ष शुरू से ही आरोप लगाता रहा है कि पिछली सरकार के समय जो उद्घाटन करवाए गए थे, उन कामों को राजनीतिक द्वेष के चले बंद करवाया गया। क्या उन कामों को दोबारा से शुरू किया जाएगा।
पिछली सरकार के समय पूर्व विधायक की अति महत्वाकांक्षी योजनाओं मे कृत्रिम झील, बजोहा वार्ड में पार्किंग, इंडोर स्टेडियम ,बस स्टैंड का वैकल्पिक मार्ग तथा उत्तरी भारत का सबसे बड़ा रेशम केंद्रीय अनुसंधान भवन था। जिनमें आधे से ज्यादा कार्य बंद करवा दिए गए हैं। पूर्व विधायक राजेश धर्माणी ने कहा कि पिछली सरकार के समय जो घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के आम लोगों की जरूरतों को पूरा करने की जो योजनाएं स्वीकृत हुई थी, उन्हें बंद कर दिया गया है। सरकार और नई घोषणाओं पर जोर दे रही है तथा पिछली सरकार के समय चलाई कार्यों को जानबूझकर कर बंद कर रही है, जो गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें