बिलासपुर। डीएवी स्कूल घुमारवीं में दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के छह क्लस्टर से अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 आयु वर्ग में 540 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने खो-खो और वॉलीबाल में दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में क्लस्टर-2 ओवरऑल विजेता बना। खो-खो मैच के अंडर-14 छात्र वर्ग में क्लस्टर-2 की टीम विजयी रही। अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में क्लस्टर-2 और क्लस्टर-5 की टीमें विजेता रहीं। खो-खो मैच के अंडर-14 छात्रा वर्ग में क्लस्टर-2, अंडर-17 में क्लस्टर-2 की टीमों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ। वॉलीबाल में छात्रा वर्ग के अंडर-17 वर्ग में क्लस्टर-5 और अंडर-19 में क्लस्टर-1 की टीमें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई। इसी प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में अंडर-14 में क्लस्टर-2, अंडर-17 में क्लस्टर-3 और अंडर-19 में क्लस्टर-2 की टीमों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर क्षेत्रीय सह-निदेशक समन्वयक व प्रधानाचार्य डीएवी स्कूल मंडी कुलदीप सिंह गुलेरिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य विनोद शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर विक्रम सिंह, आरएस राणा, संजीव ठाकुर, महेंद्र सिंह ठाकुर मौजूद रहे।