फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: परिवहन निगम के बंद बस रूटों को दोबारा किया जाए शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
-हटवाड़ पंचायत प्रतिनिधियों ने उठाई मांग
विज्ञापन

-मंत्री धर्माणी से भी किया समस्या दूर करने का आग्रह

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विकास खंड घुमारवीं की ग्राम पंचायत हटवाड़ में सोमवार को पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में बंद परिवहन बस रूटों को दोबारा शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान राजेंद्र सिंह ने बताया कि परिवहन निगम का सरकाघाट-चंडीगढ़ बस रूट शाम 7:30 बजे वाया जाहू, हटवाड़, बगेटु, बम्म, पंतेहड़ा, कुठेड़ा, घुमारवीं होकर चलता था। इस रूट पर दूसरी बस दोपहर 2 बजे चंडीगढ़ से चलती थी। तीन साल पहले इस रूट को बंद कर दिया गया। इस कारण औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, नालागढ़ और चंडीगढ़ में कार्य करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बिलासपुर रूट की एक बस जाहू से चंडीगढ़ चलती थी। यह बस वाया हटवाड़, बगेटु, बम्म, सलाओं, बाड़ा द घाट, घुमारवीं से होकर चलती थी। इसे भी तीन साल पहले बंद किया गया है। इसके अलावा जाहू से किरतपुर रूट को भी बंद कर दिया गया है। इन रूट के बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों ने इन रूटों को शुरू कराने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया। उन्होंने प्रबंधन निदेशक परिवहन निगम हिमाचल प्रदेश से आग्रह किया कि इन बस रूटाें को शुरू कराया जाए, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रस्ताव की कॉपी तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी को भी प्रेषित की। इस मौके पर सभी वार्ड सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें