एनटीपीसी कोलडैम में स्वच्छता पखवाड़ा के शुभारंभ अवसर पर शपथ ग्रहण करते हुए। स्रोत: एनटीपीसी कोल
दैनिक जीवन में स्वच्छता की आदतों को अपनाने के लिए किया प्रेरित
एनटीपीसी कोलडैम में शपथ के साथ हुआ स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एनटीपीसी कोलडैम में स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ स्वच्छता शपथ के साथ किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख एसएस राव ने सभी कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।
उन्होंने सभी को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और दैनिक जीवन में स्वच्छता की आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक प्रयास है। साथ ही उन्होंने सभी से अपने करीबियों एवं जानकारों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। एनटीपीसी कोलडैम में 16 से 30 मई तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। इस अवधि के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए न केवल एनटीपीसी कोलडैम परिसर बल्कि आसपास के गांवों, विद्यालयों, महिला मंडलों और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रशिक्षुओं के लिए भी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों में स्वच्छता अभियान, प्रतियोगिताएं, जागरूकता रैलियां एवं संवाद सत्र शामिल होंगे। कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों एवं समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ते हुए इसे एक जन आंदोलन का स्वरूप प्रदान करना है। इस अवसर पर मानव संसाधन प्रमुख मंगला हरींद्रन, डीसी सीआईएसएफ विनोद कुमार, अपर महाप्रबंधक (हाइड्रो जियोलॉजी) भुवनेश कुमार, अपर महाप्रबंधक (टीएस) कुमार स्वाधीन, अपर महाप्रबंधक (सेफ्टी) विकास गुरूरनी, अपर महाप्रबंधक (सी एंड एम) शशि कुमार सिंह सहित सभी कर्मचारियों, सहयोगियों और सीआईएसएफ के जवानों ने भाग लिया।