फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को साफ-सुथरा करने के लिए लोगों को किया प्रेरित

Tue, 12 Apr 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद बिलासपुर ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत मंगलवार को पीर लखदाता पार्क डियारा में जन-जागरुकता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को नगर परिषद बिलासपुर द्वारा साफ-सफाई के लिए किये जा रहे प्रयासों से अवगत करवाया। इस दौरान आयोजित जनसभा में लोगों को शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया।   
विज्ञापन

इस मौके पर पार्षद विमला देवी ने कहा कि हमें अपने आसपास के वातावरण को साफ और स्वच्छ रखना चाहिए। सड़क, रास्ते, पार्क और सार्वजनिक स्थलों पर भी सफाई के प्रति सजग होना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान एक राजनीति मुक्त अभियान है और देशभक्ति से प्रेरित है।

देश को स्वच्छ बनाने के लिए हर भारतीय नागरिक की भागीदारी की आवश्यकता है। कार्यकारी अधिकारी केआर ठाकुर ने कहा कि जिन वार्डों में घर-घर से कूड़ा एकत्र किया जा रहा है। वो न सिर्फ गंदगी से ही मुक्त हुए हैं, बल्कि वहां पर लावारिस पशुओं से भी राहत मिली है। उन्होंने वार्ड नंबर- 09 के लोगों का घर-घर से कूड़ा उठाने की योजना को सफल बनाने पर आभार जताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि बिलासपुर के लोगों ने इसका प्रभावी रूप से अनुसरण किया, तो कुछ महीनों में ही स्वच्छ भारत अभियान से पूरा बिलासपुर स्वच्छ बनाया जा सकेगा। इस मौके पर नगर परिषद के उपाध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप ने कहा कि नागरिक अगर साफ-सफाई को अपने आचरण में लाएं, तो शहर स्वत: ही स्वच्छ हो जाएगा। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष सोमा देवी सहित नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी, पार्षद और अन्य लोग भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें