फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: गोबिंद सागर से शुरू हुआ स्वच्छ जलस्रोत-सुरक्षित जलीय जीवन अभियान

विज्ञापन
गोबिंद सागर झील किनारे लुहणू घाट पर सफाई करते मत्स्य विभाग व रेनबो स्टार क्लब के सदस्य। स्रोत:
विज्ञापन
मत्स्य विभाग और रेनबो स्टार क्लब ने लुहणू में चलाया स्वच्छता अभियान
विज्ञापन

लोगों को जलस्रोतों के संरक्षण के लिए किया जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के जल स्रोतों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने और जलीय जीवन के संरक्षण के लिए राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत बिलासपुर से की गई। विश्व स्वच्छता दिवस के अवसर पर मत्स्य विभाग बिलासपुर और रेनबो स्टार क्लब की ओर से गोबिंद सागर झील लुहणू के पास स्वच्छ जलस्रोत-सुरक्षित जलीय जीवन अभियान के तहत मेरा जलस्रोत-मेरी जिम्मेदारी अभियान चलाया गया। इस दौरान झील के आसपास साफ-सफाई करने के साथ लोगों को जल स्रोतों में कचरा न डालने के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक मत्स्य (एडीएफ) पंकज ठाकुर और रेनबो स्टार क्लब के संस्थापक अध्यक्ष इशान अख्तर ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जलस्रोतों और इनके आसपास कचरा फेंकने की प्रवृत्ति को रोकना तथा इनके संरक्षण में स्थानीय समुदाय की भागीदारी बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि अभियान को केवल स्वच्छता तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि जलस्रोतों में दोबारा कचरा न पहुंचे, इसके लिए लोगों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर भी जोर दिया जाएगा। अभियान के तहत प्रदेश के तालाबों, झीलों, नदियों, नालों, जलाशयों, जल चैनलों, मत्स्य क्षेत्रों, मछली उतारने और हैंडलिंग स्थलों, जलग्रहण क्षेत्रों तथा इनके आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जलस्रोतों के समीप चिह्नित कचरा डंपिंग स्थलों को भी अभियान में शामिल किया गया है। इस अवसर पर मत्स्य अधिकारी अजय ठाकुर, रेनबो स्टार क्लब के पदाधिकारी शुभम ठाकुर, मनजीत कुमार, सराज अख्तर, तौहीद अख्तर, दीक्षा और फलीशा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें