फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: खेत में गेहूं की बिजाई को लेकर पड़ोसियों में भिड़ंत, क्रॉस केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। थाना सदर बिलासपुर के तहत कठपुर, जुखाला में खेत में गेहूं की बिजाई को लेकर दो पड़ोसी आमने-सामने आ गए। बिजाई को लेकर शुरू हुआ विवाद गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकियां देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कठपुर निवासी अभिषेक ने शिकायत में बताया कि 22 नवंबर को वह अपने खेत में गेहूं की बिजाई कर रहा था। इसी दौरान पड़ोसियों ने उसका काम रोक दिया। विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसे जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, दूसरे पक्ष के कठपुर निवासी धर्म दास ने अपनी शिकायत में बताया कि 22 नवंबर को खेत में बिजाई करने से मना करने पर पड़ोसियों ने उसके साथ मारपीट की। उन्होंने भी दूसरे पक्ष पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकियां देने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों में खेत में बिजाई को लेकर हुए विवाद और मारपीट की बात सामने आई है। पुलिस थाना सदर ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें