बिलासपुर। उत्तराखंड से दिल्ली जा रही हथियारों की खेप की सूचना पर कोतवाली पुलिस शुक्रवार की रातभर सतर्क रही और नगर व उत्तराखंड बार्डर पर वाहनों की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस को कुछ भी नहीं मिला।
शुक्रवार की रात किसी ने पुलिस को सूचना दी कि उत्तराखंड से किसी वाहन के द्वारा कुछ लोग अवैध हथियार लेकर दिल्ली जा रहे हैं। सूचना पर कोतवाली प्रभारी बृजेश सिंह यादव ने नगर के मुख्य चौराहे व उत्तराखंड बार्डर स्थित रुद्रबिलास पुलिस चौकी पर वाहनों की चेकिंग करनी शुुरू कर दी। पुलिस ने कई घंटे चेकिंग अभियान चलाया, मगर पुलिस को कुछ भी नहीं मिल सका। संवाद