फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसपी ने स्वारघाट बाजार का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर) डीएसपी संजय शर्मा ने स्वारघाट बाजार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएसपी संजय शर्मा ने सही ढंग से मास्क न पहनने वालों को हिदायत देकर छोड़ा। इसके साथ बसों को भी चेक किया गया और पाया कि सभी यात्रियों ने मास्क पहने हुए थे। स्वारघाट बाजार में बिना हेलमेट दो बाइक चालकों के भी चालान किए गए।
विज्ञापन

डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पिछले 24 घंटो में 29 चालान काटकर 26 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। उन्होंने कहा कि पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। जिले में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इसके चलते पुलिस ने बिना मास्क पहनने वालों के खिलाफ अभियान चलाया है। उन्होंने बताया कि पुलिस जवानों का सीधा संपर्क लोगों के साथ रहता है। ऐसे में इनके कोरोना पॉजिटिव होने की ज्यादा संभावना रहती है। पुलिस ने अपने जवानों को फिट रखने के लिए अलग से व्यवस्था की हुई है। हर पुलिस थाना व चौकी को ऑक्सीजन मीटर, थर्मल स्कैनर, वेइंग मशीन, ग्लुकोमीटर, ब्लड प्रेशर मशीन, मास्क, सैनिटाइजर व गलव्स समय-समय उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। वहीं जवानों के नियमित टेस्ट करवाए जा रहे हैं।
कहा कि जिला में कुल 592 जवानों के कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। शेष बचे सभी जवानों के कोरोना टेस्ट चरणबद्ध तरीके से किए जा रहे हैं। कोविड नियमों की पालना हेतु हर थाना व चौकी में टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाने, सैनिटाइजर का इस्तेमाल व सामाजिक दूरी की पालना करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें