फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में शनिवार को सरकारी दफ्तरों में पसरा रहा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने 15 दिसंबर तक सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों के नियमों में बदलाव किया है। नए नियमों के तहत कर्मचारियों को सप्ताह के 5 दिन ही दफ्तर आने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

शनिवार को जिला बिलासपुर में सभी सरकारी दफ्तर बंद रहे। लेकिन कर्मचारियों ने अपने घर से ही काम किया। पहले सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को सिर्फ तीन दिन कार्यालय आने और बाकी तीन दिन वर्क फ्रॉम होम का आदेश दिया था। लेकिन काम प्रभावित होने से इस निर्णय को बदल दिया गया था। फाइव डे वीक व्यवस्था लागू होने से शनिवार को जिले के सभी सरकारी दफ्तर सुनसान रहे। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अभी तक इस नई व्यवस्था के बारे में जानकारी नहीं है। इसके चलते वे अपने कार्य करवाने के लिए सरकारी कार्यालय पहुंचे। दफ्तर बंद होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें