श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। बिजली बिल 10 नवंबर तक नहीं भरा तो बिजली के कनेक्शन बिना अग्रिम सूचना काट दिए जाएंगे। विद्युत उपमंडल कोट के सहायक अभियंता मदन लाल चंदेल ने अपील की है कि जिन उपभोक्ताओं ने लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं करवाया है वे 10 नवंबर तक जमा करवा दें। अन्यथा आगामी कार्रवाई की जाएगी और उनके बिजली के कनेक्शन बिना अग्रिम सूचना काट दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जल्दी से अपने बिजली बिलों का भुगतान करें।