फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रघुनाथपुरा में प्री जनमंच शिविर में इंतकाल के 16 आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आयोजित होने वाले जनमंच के चलते रघुनाथपुरा ग्राम पंचायत में प्री जनमंच शिविर लगाया गया। इसमें सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम सदर रामेश्वर दास ने की।
विज्ञापन

विधायक सदर सुभाष ठाकुर ने कहा कि जनमंच प्रदेश सरकार का ऐसा कार्यक्रम है जो आम लोगों के घरद्वार तक पहुंचा है। एसडीएम सदर रामेश्वर दास ने लोगों को जनमंच कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रघुनाथपुरा में आयोजित शिविर में 16 इंतकाल, 6 हिमाचली प्रमाण पत्र, 7 आय प्रमाण पत्र, 2 जाति प्रमाण पत्र मौके पर बनाए गए। विभिन्न समस्याओं से संबंधित 5 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इस अवसर पर बीडीओ सदर भाग सिंह ठाकुर, तहसीलदार अमित कुमार, प्रधान रघुनाथपुरा प्यारे लाल चौधरी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें