फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त ने राष्ट्रीय एकता की दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता के रूप में मनाई गई। उपायुक्त रोहित जम्वाल ने उपायुक्त कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने भारत निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और पूरे राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल देश के पहले गृह मंत्री बने। सरदार वल्लभ भाई पटेल को भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया है। उपायुक्त ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री थीं। उनका प्रधानमंत्री का कार्यकाल प्रगति भरा रहा तथा उन्हें भी भारत रत्न का गौरव हासिल हुआ।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा, एडीसी तोरूल रवीश, एसडीएम रामेश्वर दास, डीएसपी संजय शर्मा, सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच के अतिरिक्त विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी और पुलिस जवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें