फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णा सहकारी सभा के चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता (बिलासपुर)। कृष्णा सहकारी सभा समिति बैहरन (झंडूता) की कमेटी के चुनावों में भाजपा समर्थित उम्मीदवार असफल रहे हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी झंडूता के अध्यक्ष सतीश कुमार चंदेल ने बताया कि स्थानीय विधायक के गृह क्षेत्र की सहकारी सभा के चुनावों में खतेड़ वार्ड से लगातार दूसरी बार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता रणधीर सिंह चंदेल और दोकडू वार्ड से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कृष्णू राम ने भाजपा से संबंधित अपने प्रतिद्वंद्वियों को हरा दिया। निर्विरोध निर्वाचित हुए कांग्रेसी विचारधारा के सदस्यों और जीत हासिल करने वाले कृष्णु राम और रणधीर चंदेल को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी झंडूता ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें