फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपर्क सड़क को पक्का करने के लिए चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। उपतहसील भराड़ी के अंतर्गत लढ़याणी-कारनी संपर्क मार्ग की राजस्व विभाग की ओर से निशानदेही करवाई जा रही है। स्थानीय लोगों ने संपर्क मार्ग को पक्का करने में अड़चन डालने पर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों ने घुमारवीं दधोल-भराड़ी सड़क को करीब दो घंटे तक अवरुद्ध रखा। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लढ़याणी-कारनी संपर्क मार्ग को पक्का करने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से सीमांकन का कार्य करवाया जा रहा है। कारनी के एक व्यक्ति ने गांव के मुहाने पर सड़क का काम रोक दिया है। इससे गांव की सीमा में आने वाली सड़क को पक्का नहीं किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में भारी रोष है। उनका कहना है कि इस गांव के लिए यही एकमात्र संपर्क मार्ग है। लेकिन यह भी कई वर्षों से पक्का नहीं हो पा रहा है। लोगों को बरसात में पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।
कारनी गांव की महिलाओं ने मुख्य सड़क को लगभग दस मिनट के लिए बंद कर दिया। इससे वाहनों का आवागमन बंद हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और समझाने पर लोगों ने रास्ता खोला। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सड़क सुविधा मुहैया करवाई जाए। सड़क निर्माण को सरकार ने बजट का प्रावधान तो कर दिया है, लेकिन जमीनी विवाद का कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। इससे सड़क को पक्का करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। इस अवसर पर कारनी गांव के मनोहर लाल, प्रकाश चंद, जमना, कमला, मीरा, शीला, कमला देवी, सीमा, प्रेमलता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें