फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी का करो सम्मान, तभी बनेगा देश महान नारों से गूंजा बिलासपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ जिला मुख्यालय बिलासपुर में लाडली फाउंडेशन ने जिला अध्यक्ष अनीता शर्मा की अगुवाई में रोष प्रदर्शन रैली निकाली। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बेटियों और महिलाओं पर अत्याचार बंद करने को आवाज बुलंद की। नारी का करो सम्मान तभी बनेगा देश महान नारों से बिलासपुर गूंज उठा।
विज्ञापन

रोष रैली के बाद उपायुक्त राजेश्वर गोयल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में मांग की गई कि जिला कांगड़ा में गत दिनों हुई ईशा कटोच की मौत मामले की सीबीआई से जांच करवाई जाए। जिला शिमला के गुड़िया मौत मामले को नए सिरे से खोला जाए। जो बेटियों और महिलाओं पर अत्याचार करते हैं, आरोप सिद्ध होने पर अपराधियों को फांसी की सजा दी जाए। इस मौके पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष रेखा बिष्ट, सदर ब्लॉक अध्यक्ष रीना ठाकुर, महासचिव कमला शर्मा, आयुषी ठाकुर, नीना, रूबीना, शिल्पा शर्मा, अनीता, किरण शर्मा, रजनी बाला, रमा शर्मा, घुमारवीं ब्लॉक अध्यक्ष निशा कुमारी, श्री नयनादेवी जी ब्लॉक अध्यक्ष धनवंती ठाकुर, झंडूता ब्लॉक महासचिव दीपा सेन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें