बिलासपुर। पेंशनर्स एसोसिएशन हिमाचल की बेटी कंगना रणौत के समर्थन में आगे आई है। एसोसिएशन ने महाराष्ट्र सरकार की कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। जिला पेंशनर्स संघ के प्रधान जगदीश दिनेश ने कहा कि कंगना रणौत ने जब अवैध धंधों के विरुद्ध मोर्चा खोला तो महाराष्ट्र सरकार ने दादागिरी का परिचय देते हुए कंगना का ऑफिस ही गिरा दिया। इस कार्रवाई की एसोसिएशन कड़ी भर्त्सना करती है। इस मौके पर महासचिव चेतराम वर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान जसवंत चंदेल, संगठन सचिव गोपाल शर्मा, प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जेके नड्डा, प्रदेश अतिरिक्त महासचिव हुकम सिंह ठाकुर, प्रदेश प्रतिनिधि लेखराम कौंडल, विजय सिंह चंदेल, सीताराम शर्मा, रविंद्र, तारा चंदेल, उषा ठाकुर, कला चंदेल, ओपी गर्ग, डीआर चौहान आदि मौजूद रहे।