बिलासपुर। पंचायतीराज विभाग ने जिला में चार और ग्राम पंचायतों के नव सृजन के लिए अधिसूचना जारी की है। इसमें सदर विस क्षेत्र की सुईं सुराहड़ पंचायत से दिगथली, धार टटोह पंचायत से सोलग जुरासी और द्रोवड़ व घुमारवीं विस क्षेत्र की रोहिण और मल्यावर ग्राम पंचायत के विभागजन से बल्ह चुराणी पंचायतों का गठन होगा। पंचायत अधिकारी शशि बाला ने बताया कि उक्त सभी पंचायतों की आपत्तियां और सुझाव आगामी सात दिनों के अंदर दर्ज करवाने होंगे। जिला में कुल 18 पंचायतों के नव सृजन की अधिसूचना जारी हो चुकी है।