स्वारघाट (बिलासपुर)। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए बिलासपुर प्रशासन ने पंजाब के साथ साथ सटे जिलों की सीमाएं पूरी तरह से सील कर दी हैं। जगह-जगह नाकेबंदी कर पुलिस टीमें पहरा दे रही हैं। लेकिन इसके बाद भी लोग चोरी-छिपे प्रदेश में पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। शनिवार को भी गाड़ामोड़ नाके पर 12 लोगों को पकड़ा गया है। पकड़े गए लोगों को मेडिकल जांच के बाद 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन में रखा गया है।
जानकारी के अनुसार पकड़े गए युवक स्वारघाट क्षेत्र से ही संबंध रखते हैं। जोकि झारखंड में किसी कंपनी में काम करते थे। स्वारघाट में बने क्वारंटीन कैंप लगभग भर चुके हैं। प्रशासन ने अब ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती बरतने की चेतावनी दी है। बता दें कि बिलासपुर जिले की सीमाएं पंजाब के साथ सटी हैं और स्वारघाट उपमंडल प्रशासन ने गरामोड़ा, टोबा, भाखड़ा, ग्वालथाई आदि क्षेत्रों में सीमाओं को पूरी तरह सील किया है। पुलिस हर चौक-चौराहे पर कड़ी निगरानी रख रही है। एसडीएम सुभाष गौतन ने बताया कि पुलिस ने 12 लोगों को पकड़ा है। उन्होंने कहा कि उक्त लोगों को मेडिकल के बाद क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जो जहां है वहीं रहे, वरना प्रशासन ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा।