आज खास
बैठक : कोठीपुरा में सुबह 11 बजे से प्रदेश स्तरीय गो रक्षा बैठक का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम : तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी पूर्वाह्न 11:30 बजे कोर्ट कॉम्पलेक्स से रछेड़ा संपर्क मार्ग पुल की आधारशिला रखेंगे।
भंडारा : दनोह-कुनाला स्थित गोपाल मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में दोपहर 1 बजे से भंडारा होगा।
शिव पुराण कथा : लक्ष्मी नारायण मंदिर बिलासपुर में अपराह्न 2 बजे से शिवपुराण कथा शुरू होगी।
काम की बात : क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर के आपातकालीन कक्ष में विशेषज्ञ चिकित्सक सेवाएं देंगे।