समारोह : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंगरोट में सुबह 10 बजे वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।
-
साक्षात्कार : कंपीटेंट ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड मारुति नेक्सा डीलरशिप बिलासपुर की ओर से सुबह 10:30 बजे मैनेजर के सात पदों के लिए उप-रोजगार कार्यालय घुमारवीं में साक्षात्कार होंगे।
चुनाव : भेड़ाघाट छत सहकारी सभा के चुनाव सभा कार्यालय में सुबह 10 बजे होंगे।
-
काम की बात : क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में ईएनटी की ओपीडी बंद रहेगी।
-
आवेदन : बाल विकास परियोजना घुमारवीं के तहत आंगनबाड़ी केंद्र रच्छेड़ा में सहायिका के रिक्त पद के लिए आवेदन करने का अंतिम दिन है।