बैठक : पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन सदर खंड और शहरी इकाई की संयुक्त बैठक सुबह 11 बजे डियारा सेक्टर स्थित बाबा विश्वकर्मा मंदिर में शुरू होगी।
आयोजन के लिए बैठक : शाहतलाई में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन सुबह 10 बजे किया जाएगा।
कार्यशाला समापन : रेशम कीट पालन केंद्र दसलेहड़ा में सुबह 10 बजे से तीन दिवसीय रेशम कीट पालन कार्यशाला का समापन होगा।
काम की बात
4.सुनवाई : जेपी उद्योग विस्थापित एवं प्रभावित परिवहन सहकारी सभा की चुनावी प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची पर आपत्तियों की सुनवाई की अंतिम तिथि है।
ओपीडी बंद : क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में सर्जन की ओपीडी बंद रहेगी।