फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामली दूरभाष केंद्र में 2.5 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जामली(बिलासपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़-मनाली पर जामली में स्थित दूरभाष केंद्र में सोमवार रात को चोर 25 बैटरियां उड़ा ले गए। वहीं केंद्र से कुछ और सामान भी गायब है। इस संबंध में बीएसएनएल की ओर से पुलिस को ऑनलाइन शिकायत कर दी है। बताया जा रहा है कि चोर मौके पर से लाखों रुपये का सामान उड़ा ले गए हैं। वहीं इस संबंध में कर्मचारियों ने उच्च अधिकारियों को भी इस संबंध में जानकारी दे दी है।
विज्ञापन

विभाग के जेटीओ रणजीत चौधरी ने बताया कि उन्होंने चोरी की सूचना ऑनलाइन शिकायत के माध्यम से पुलिस को दे दी है। वहीं इनकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सोमवार रात को चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जामली दूरभाष केंद्र से लगभग 2.5 लाख का सामान उड़ा ले गए हैं।
रणजीत ने बताया कि सोमवार को उनका कर्मी सभी कमरों में ताले लगाकर घर गया था लेकिन सुबह जब वह दूरभाष केंद्र पहुंचे तो उन्होंने ने देखा सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे। कर्मी ने इसकी सूचना उन्हें दी जिसके बाद उन्होंने ऑनलाइन इसकी शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई। एएसपी भागमल ठाकुर ने कहा कि उन्हें चोरी की शिकायत ऑनलाइन मिली है। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द आरोपियों को पकड़ कर बैटरियों को अपने कब्जे में ले लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें