फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार से 6.3 ग्राम चिट्टा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। सदर थाना के अंतर्गत पुलिस टीम ने कन्या विद्यालय बिलासपुर के पास गश्त के दौरान कार सवार से 6.3 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पुलिस टीम रौड़ा सेक्टर में कन्या विद्यालय के पास गश्त कर रही थी। निहाल सेक्टर की तरफ से आ रहा कार चालक पुलिस को देखकर गाड़ी को पीछे मोड़ने लगा। पुलिस ने कार चालक को रोका और तलाशी ली तो एक पॉलिथीन की पुड़िया में 6.3 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान शिवम निवासी लोअर निहाल बिलासपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि चिट्टे को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें