फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से 3.72 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बरमाणा थाना पुलिस ने एक दुकान पर छापामारी कर 3.72 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का एक दल शनिवार सुबह गश्त के दौरान निचली भटेड़ के पास मौजूद था। इसी बीच पुलिस कर्मियों को सूचना मिली कि गांव देलग में एक व्यक्ति अपनी दुकान के अंदर एक अन्य व्यक्ति के साथ नशे की खरीद फरोख्त कर रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने दुकान पर छापामारी की तो वहां से 3.72 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान जीतन निवासी गांव देलग डाकघर निचली भटेड़ तहसील सदर जिला बिलासपुर और पंकज कुमार निवासी गांव टिहरा डाकघर मल्यावर तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें