फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो व्यक्तियों से 11.2 ग्राम चिट्टा बरामद, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बरमाणा पुलिस थाना के अंतर्गत ब्रह्मपुखर में तारकोल प्लांट के पास दो व्यक्तियों से 11.2 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने चिट्टे को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार एसआईयू टीम ब्रह्मपुखर में तारकोल प्लांट के पास गश्त कर रही थी। पुलिस ने शक के आधार पर दो व्यक्तियों की तलाशी ली। मदन कुमार पुत्र कांशी राम डाकघर जुखाला से 5.5 ग्राम और मनोज कुमार पुत्र कृष्ण चंद्र गांव एवं डाकघर खारसी से 5.7 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। दोनों से कुल 11.2 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। दोनों के खिलाफ पुलिस थाना बरमाणा में मामला दर्ज कर लिया गया है। एएसपी अमित शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें