फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने मोहा मन, मेधावियों को मिले ईनाम

विज्ञापन
बिलासपुर के राधा कृष्णा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घंडालवीं में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समा
विज्ञापन
राधा कृष्णा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घंडालवीं में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया
विज्ञापन

वार्षिक समारोह में भूपेंद्र सिंह वर्मा ने की शिकरत


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राधा कृष्णा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घंडालवीं में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत सहायक अभियंता भूपेंद्र सिंह वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
कार्यक्रम में बच्चों ने सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, एकल गान, समूह गान, एकल नृत्य, पहाड़ी नाटी, पंजाबी डांस,डांडिया, बिलासपुरी फोक डांस सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में मुख्यातिथि ने वर्ष भर शिक्षा, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य सुनील ठाकुर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने कहा कि बच्चों का शैक्षणिक के अलावा खेलों में भी अव्वल प्रदर्शन रहता है। डॉ भूपेंद्र सिंह वर्मा ने कहा कि बच्चों की प्रस्तुतियां देखकर बड़ा हर्ष होता है। प्रयास, कोशिश और मेहनत से ही अच्छे कार्यक्रम प्रस्तुत करते हैं। इसके साथ ही मुख्य अतिथि और प्रधानाचार्य ने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। विशेष अतिथि के रूप में डॉ. भरत भूषण,सेवानिवृत प्रकाश चंद ठाकुर,सेवानिवृत्त सहायक सचिव बीरबल जसवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



समारोह में इन्हें किया गया सम्मानित
समारोह में आरुषि, आराध्या, इशानी, कनिका, मिशिका, रिधिमा, सारा, शिवांश, सूर्या, अर्थव, दिव्यांशी, वाणी, कृशव, अदविका, गौरव, सक्षम, नायरा, सानवी, अंशिका, आरव, अयांश, काव्यांश, काव्या, वंश, हर्षित, शिवाय, अभय, वंशिका, साक्षी, सारिका, कुणाल, आदर्श, शिवानी, अमित, रजत, मन्नत, परितोष, रियांश, वंदना, प्रियल, याशिका, अनुष्का, दीक्षा, नमिता, मनीष, विवेक, नीरड, सारिका, किंजल आदि बच्चों को सम्मानित किया गया।

बिलासपुर के राधा कृष्णा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घंडालवीं में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें