फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बच्चों ने वसंत पंचमी पर निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर निहाल में बच्चों ने मनाई बसंत पंचमी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। वसंत पंचमी पर सरस्वती विद्या मंदिर निहाल में नन्हें बच्चों ने शोभायात्रा निकाली और मां सरस्वती की पूजा की। इस मौके पर पंचायत प्रधान बंदला सतीश ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और दीप नड्डा विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

सभी बच्चों ने इस अवसर पर मां सरस्वती की पूजा। इसके बाद भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सतीश ठाकुर ने वसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वसंत पंचमी हमारे देश का सबसे महत्वपूर्ण उत्सव है। इसका मुख्य लक्ष्य मां सरस्वती के चरणों में विद्या का वरदान और प्राप्त करना है। उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी एक ऐसा त्योहार है जो देवी सरस्वती के महत्व को दर्शाता है। देवी सरस्वती बुद्धि, ज्ञान, संगीत, कला और विज्ञान की देवी है। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को बताया कि यह बसंत ऋतु की शुरुआत का भी एक प्रतीक है। इस मौके पर मितिल चंदेल और स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें