संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय प्राथमिक पाठशाला बाला चंगर के बच्चों ने जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता आपदा जोखिम न्यूनीकरण विषय पर आधारित थी।
मुख्याध्यापक विनोद कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता अक्तूबर में प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले के सभी प्राथमिक स्कूलों में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में बाला चंगर स्कूल की कक्षा पांचवीं की दिव्यांशी ने जिले भर में पहला, शिवांश बंसल और कक्षा चौथी के आयुष धीमान ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सुनीता देवी ने बच्चों, शिक्षक विनोद कुमार, अनीता देवी और अभिभावकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया।