फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बच्चों को जल एवं ऊर्जा संरक्षण पर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
भाषण प्रतियोगिता में चुवाड़ी स्कूल की छात्रा नवीना रही प्रथम
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमकोस्टे के सौजन्य से राजकीय उच्च पाठशाला चुवाड़ी में जल एवं ऊर्जा संरक्षण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के साइंस सुपरवाइजर कश्मीर सिंह, आईटीआई घुमारवीं के इंस्ट्रक्टर विनोद कुमार, मनोज कुमार ने रिसोर्स पर्सन के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

बच्चों ने कार्यक्रम में भाषण, चित्रकला और मॉडल की प्रदर्शनी लगाई। भाषण प्रतियोगिता में चुवाड़ी स्कूल की छात्रा नवीना ने प्रथम स्थान, अंजली ने दूसरा स्थान और आरुषि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चित्रकला में आशीष कुमार, नव्या एवं सूर्यांश ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय में रिसोर्स पर्सन ने बच्चों को जल एवं ऊर्जा संरक्षण पर जानकारी दी। इसमें उन्होंने रोजमर्रा की दिनचर्या से उदाहरण लेते हुए बच्चों को ऊर्जा संरक्षण के लिए जागरूक किया। इस उपलक्ष्य पर विद्यालय की मुख्य अध्यापिका भावना ने भी बच्चों को ऊर्जा एवं जल संरक्षण पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समस्त रिसोर्स पर्सन और विद्यालय की प्रबंधन समिति का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें