फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बदलती डेमोग्राफी और हिंदूओं की सुरक्षा पर जताई चिंता

विज्ञापन
औहर में हिंदू रक्षा मंच की प्रदेश स्तरीय बैठक में मौजूद कार्यकर्ता। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
औहर में हिंदू रक्षा मंच की दो दिवसीय प्रांत कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
विज्ञापन

प्रदेशभर से 200 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया भाग
संगठन के वार्षिक कार्यक्रमों और अभियानों पर हुई चर्चा
लव जिहाद मुक्त, नशा मुक्त और देव संस्कृति संरक्षण अभियानों पर मंथन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिंदू रक्षा मंच की दो दिवसीय प्रांत कार्यकारिणी बैठक औहर में हुई। बैठक में प्रदेशभर से कार्यकर्ता भाग लेने पहुंचे। बैठक का शुभारंभ भगवान नरसिंह और भारत माता के पूजन के साथ वंदे मातरम के गायन से किया गया।
इस अवसर पर संगठन के संरक्षक स्वामी राजेंद्र गिरी महाराज और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता मनसा राम ने भी भाग लिया। बैठक में हिंदू रक्षा मंच के प्रदेश अध्यक्ष कमल गौतम और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष खुशहाल सिंह गुलेरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रदेश सचिव प्रीतम सिंह ठाकुर ने पिछले चार माह के संगठनात्मक कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके साथ ही संगठन का कैलेंडर भी जारी किया गया। बैठक में सभी जिलाध्यक्षों ने अपने-अपने जिलों से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की और हिमाचल में हिंदू समाज की आंतरिक सुरक्षा को लेकर कार्ययोजना प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने प्रदेश की बदलती डेमोग्राफी पर चिंता व्यक्त करते हुए हिंदू समाज की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही बैठक में हिंदू रक्षा मंच के प्रमुख अभियानों जैसे लव जिहाद मुक्त हिमाचल, अवैध गतिविधि रोकथाम अभियान, नशा मुक्त हिमाचल अभियान, संस्कार सृजन और देव संस्कृति संरक्षण अभियान पर भी चर्चा की गई। कमल गौतम ने संगठन के वार्षिक अनिवार्य कार्यक्रमों, हिंदू समाज के सामने मौजूद चुनौतियों और उनके समाधान विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक में प्रदेशभर से 200 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें