फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री नयनादेवी में पहले चैत्र नवरात्रे पर 10 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

विज्ञापन
श्री नयना देवी जी मं​​दर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में चैत्र नवरात्रों के पहले दिन पंजाब, चंडीगढ़ सहित कई राज्यों के करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। पहला नवरात्र होने के चलते मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में प्रवेश मिला।
विज्ञापन

मां नयना के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था इतनी है कि कोरोना काल में भी वे मंदिर का रुख करना नहीं भूले। एक तरफ जहां लोग कोरोना के कारण बाजारों में आने से कतरा रहे हैं, वहीं पंजाब और चंडीगढ़ से भारी संख्या में लोग माता के मंदिर पहुंचने लगे हैं। मंगलवार को प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जहां मंदिर परिसर को पूरी तरह सैनिटाइज करवाया था, वहीं जगह-जगह स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी लोगों की जांच कर रही थीं। हालांकि संख्या ज्यादा होने के चलते मंदिर परिसर में सामाजिक दूरी का पालन करवाना प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों के लिए चुनौती रहा। भीड़ के चलते सामाजिक दूरी का सही पालन नहीं हो पाया। श्रद्धालुओं को मास्क पहनने के लिए सुरक्षा कर्मियों ने प्रेरित किया।
बाक्स
नहीं लगे लंगर, श्रद्धालुओं को दिए पैकड फूड
कोरोना के कारण श्री नयनादेवी जी मंदिर में लंगर व्यवस्था पूरी तरह बंद है। लेकिन प्रशासन ने दो संस्थाओं को श्रद्धालुओं को पैकेड फूड देने की अनुमति प्रदान की है। दोनों संस्थाएं मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में पैकेड फूड मुहैया करवा रही हैं।
विज्ञापन

इनसेट
लुधियाना की संस्था ने फूलों से दुल्हन की तरह सजाया मंदिर
लुधियाना की श्री नयनादेवी सेवा सोसायटी के सदस्यों ने नवरात्रों में मां नयना के मंदिर को फूलों से दुल्हन की तरह सजाया है। फूलों की सजावट ने मंदिर की छटा को चार चांद लगा दिए हैं। रात के समय इन फूलों से सजे श्री नयनादेवी जी मंदिर का नजारा देखते ही बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें