फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत्र मेलों में श्रद्धालुओं की होगी थर्मल स्क्रीनिंग और रैपिड एंटिजन टेस्ट

विज्ञापन
बाबा बालक नाथ की तपोस्थली में चैत्र मास मेलों की तैयारियों में जुटे कर्मचारी। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ की तपोस्थली शाहतलाई में चैत्र मेलों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 14 मार्च को चैत्र मास की संक्रांति के शुभ अवसर पर मेला अधिकारी एवं झंडूता के एसडीएम विकास शर्मा झंडा चढ़ाने की रस्म बजे अदा करेंगे।
विज्ञापन

मेले में प्रवेश करने से पहले श्रद्धालुओं की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। अगर किसी में कोरोना के लक्षण पाए गए तो उसका वहीं पर रैपिड एंटिजन टेस्ट किया जाएगा। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
मंदिर न्यासी एवं नगर पंचायत के पार्षद विजय कुमार शर्मा ने बताया कि चैत्र मेले 14 मार्च से 13 अप्रैल तक मनाए जाएंगे। बाबा की तपोस्थली में चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी और होमगार्ड कर्मी तैनात रहेंगे। इसके साथ सीसीटीवी कैमरों से असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। चैत्र मेलों में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष बंदना कुमारी ने बताया कि गत साल कोरोना के चलते मेले बंद करने पड़े थे। उम्मीद है कि इस बार ज्यादा तादाद में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे। नगर पंचायत ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए पार्किंग, लंगर और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। मंदिर परिसर के साथ धार्मिक नगरी में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। शौचालयों और स्नानगारों का विशेष प्रबंध किया गया है। पीने के पानी के लिए जगह-जगह नल लगाए गए हैं। दुकानदारों को गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने की हिदायत दी गई है। मेला अधिकारी एवं एसडीएम झंडूता विकास शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते दिशा-निर्देशों की अनुपालना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें