बिलासपुर। सड़क किनारे लावारिस पड़े बैग से 132 ग्राम चरस और इलेक्ट्रिक तराजू बरामद हुआ है। पुलिस जांच कर रही है। मंगलवार रात को सदर थाना की पुलिस टीम बंदला क्षेत्र में गश्त कर रही थी। बंदला स्कूल को जाने वाली सड़क किनारे एक बैग पड़ा दिखाई दिया। पुलिस कर्मियों ने बैग की जांच की तो उसमें 132 ग्राम चरस और इलेक्ट्रिक तराजू बरामद हुआ। सदर थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी राजकुमार ने पुष्टि की है।