फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति से 14.83 चरस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। सदर थाना बिलासपुर के अंतर्गत पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति से 14.83 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार एचसी संजीव पुंडीर अपनी टीम केवल किशोर, आरक्षी सुभाष व जगदीश सहित कंदरौर की तरफ गश्त पर थे। उसी दौरान खोखे के पास खड़ा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। व्यक्ति ने भागते हुए एक पैकेट जेब से निकाल कर फेंक दिया। जब पुलिस द्वारा उस पैकेट को गवाहों के सामने खोला गया तो उस से 14.83 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान अजय ठाकुर उर्फ अंजू निवासी कंदरौर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

डीएसपी संजय शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें