बिलासपुर। पुलिस ने सदर थाना के गेट के पास एक व्यक्ति से 25.46 ग्राम चरस बरामद की है। वहीं पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार एचसी चमन लाल सोमवार को अपने साथियों के साथ सदर थाना के गेट के पास नाके पर खड़े थे। वहीं एक व्यक्ति वहां पर खड़ा था। पुलिस को देखकर व्यक्ति घबरा गया। वहीं पुलिस ने शक के आधार पर जब तलाशी ली तो उसके पास 25.46 बरामद हुई। आरोपी की पहचान कैलाश कुमार (39) कुंदन पुरी, लुधियाना, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने चरस को अपने कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।