घुमारवीं (बिलासपुर)। जिले में यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। जिले में 180 दोपहिया वाहन चालकों के चालान किए गए। यातायात नियमों का उल्लंघन, बिना हेलमेट और ओवर स्पीड के चालान काटे गए हैं। 180 चालान कर पुलिस ने 16 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। एसपी दिवाकर शर्मा ने पुष्टि की है। बताया कि दोपहिया वाहन पर दोनों सवारों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया है।