फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन करने और मास्क न पहनने पर वसूला 96 सौ रूपये जुर्माना

विज्ञापन
बिलासपुर के गुरुद्वारा मार्किट में लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक करते पुलिसकर्मी। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। बरमाणा में पुलिस ने थाना प्रभारी मोहन रावत की अगुवाई में जुखाला में अवैध खनन करते दो टिपर चालकों को पकड़ा है। पुलिस ने मौके पर टिपर चालकों से 9400 रुपये जुर्माना वसूल किया। वहीं, जुखाला में ही बिना मास्क निकलने वाले दो लोगों का चालान कर दो हजार रुपये जुर्माना वसूला। जानकारी के अनुसार बरमाणा थाना एसएचओ मोहन रावत की अगुवाई में पुलिस टीम जुखाला की तरफ गश्त पर थी। वहीं पुलिस ने अवैध खनन कर रहे खनन माफिया के खिलाफ सिकंजा कसा। इस कड़ी में पुलिस ने दो टिपर चालकों को पकड़ा। इन दो चालकों से मौके पर ही 9400 रुपये जुर्माना वसूला। वहीं, कोविड नियमों का उल्लंघन करते हुए दो व्यक्ति बिना मास्क से घूम रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने उनसे दो हजार रुपये जुर्माना वसूला है। एसएचओ मोहन रावत ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को कोविड नियम का पालन करने के लिए पुलिस जागरूक कर रही है। इसके अलावा पुलिस अवैध खनन करने वालों पर भी शिकंजा कसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें